Anek movie review ,Anek movie 1st Day Collection in hindi ,Anek trailer ,Anek movie downlod ,Anek movie download filmywap ,Anek movie download khatrimaza ,Anek movie download ,Anek movie download in hindi 300mb ,Anek movie download filmyzilla ,Anek movie free download 480p ,720p ,1080p download.
Contents
Anek Movie Review and 1st Day Collection in hindi
अनेक मूवी 27 मार्च 2022 को सिनेमाघरो रिलीज़ हुई हे इसमें मुख्या किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है इनके oppsite Andrea Kevichusa है,यह एक यह एक सामाजिक व् राजनितिक आधारित थ्रिलर फिल्म हे ,इसमें जोशुआ मुख्य नायक हे जिसका किरदार आयुष्मान खुराना निभा रहे हे।
ANEK Movie Review (फिल्म रिव्यू: अनेक)
आप ने सोचा हे कभी ‘इंडियन कैसे होता है आदमी कैसे डिसाइड होता है’ फिल्म ‘अनेक’ (ANEK Movie Review) का यह डायलॉग अपने आप में बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करता है ज़रा सोचिये। ‘अनेक’ आपको मेन स्ट्रीम इंडिया और अलगाव की अंतर्धाराओं के साथ आमने-सामने लाता है जो पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद है।
डायरेक्टर के रूप में अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) काफी समय से अनछुए विषयों पर फिल्में बुनते है, जिनका सामाजिक सरोकार तो होता ही है, मगर उसमें कोई न कोई ऐसा मुद्दा जरूर होता है, जिसे अनदेखा किया गया हो। ‘थप्पड़’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘मुल्क’ के बाद इस बार सिन्हा नॉर्थ ईस्ट के उन सभी राज्यों की और हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं, जो सालों से अलगाववादी राजनीति से प्रभावित रहे हैं।
फिल्म में अनुभव हमें यहां के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव, सरकार का रवैया और अलगाववादी ताकतों के चित्रण के साथ उस दुनिया में ले जाते हैं, जिसके बारे में हमारी जानकारी सीमित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लीड रोल में हैं। मौजूदा वक्त में एक ऐसे ऐक्टर, जिनका पर्दे पर होना ही कुछ नया और अलग की गारंटी लगती है।
ANEK Movie Review in Hindi
डायरेक्टर के रूप में अनुभव सिन्हा अलग तरह के नैरेटिव के साथ पेश होते नजर आते हैं। देश के लिए काम करने वाले और प्रेम रखने वाले अंडरकवर एजेंट आयुष्मान के जरिए वे लगातार एक के बाद एक सवाल करते जाते हैं?
जो हमें कई बार उत्साहित भी कर देते हैं। एक प्रश्न जो आपको कचोटता जरूर है, ‘ क्या आप नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों को मैप पर पहचान सकते हैं यदि इनके नाम हटा दिए गए तो? फिल्म का पहला हाफ धीमा है।
निर्देशक के रूप में अनुभव सिन्हा ने फिल्म में अपने किरदारों के माध्यम से कहानी को कई ज्यादा परतें भी दी हैं, जो वहां के संघर्ष को दर्शाती हैं। निर्देशक ने क्षेत्रीय बोली, लोक गीतों और सिनेमाटोग्राफी के जरिए कहानी को और ज्यादा मजबूत बनाया है और लम्बा खींचा हे। फिल्म का विजुअल टोन कमाल का है। मगर हां, फिल्म आपको बहुत ध्यान से देखनी होगी वरना हो सकता हे ,अनेक मूवी आपको पसंद ना आये।
क्लाईमैक्स का डायलॉग विचार प्रेरक है, ‘ये पीस किसी को चाहिए ही नहीं, वरना सालों से इतनी छोटी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हुई होती?’
यह भी पढ़े
Anek Movie Story in Hindi
‘अनेक’ की कहानी एक अलगाववादी समूह के साथ उत्तर-पूर्वी में शांति संधि पर बातचीत करने के प्रयासों पर आधारित है, ये एक ऐसी प्रक्रिया जो बिना किसी अंत के सालो से चली आ रही है। जोशुआ उर्फ अमन (आयुष्मान खुराना) एक अंडरकवर एजेंट है, जो विशेष गुप्त रूप से एक समानांतर अलगाववादी शख्स तैयार करता है।
असल में जोशुआ को उसे उसके सीनियर अबरार बट्ट (मनोज पाहवा) की ओर से वहां ऐसे हालात पैदा करने के लिए भेजा जाता है, जिसके आधार पर अलगाववादी ताकतें सरकार से शांति वार्ता के लिए मजबूर हो जाएं। उसका मुख्य मिशन है बागी नेता टाइगर संघ (लोइटोंगबाम डोरेंद्र) को बातचीत के लिए तैयार करना, मगर इस पूरी प्रक्रिया में अमन को अहसास होता है कि सब कुछ उतना झूट और सच नहीं है जितना उसने शुरू में सोचा था।
वह वहां मुद्दों ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों से भी खुद को जज्बाती रूप से जुड़ा हुआ पाता है, जो एक एजेंट के रूप में उसे अपने मिशन से अलग राह पर ले जा सकता है।
जोशुआ एडो ( नायिका एंड्रिया केविचुसा) की ओर आकर्षित हो जाता है। भेदभाव होने के बावजूद एंड्रिया को इंडिया के लिए विश्व स्तर पर मुक्केबाजी के लिए मेडल जीतना है, जबकि अलगाववादी विचारधारा रखने उसके पिता का मानना है कि इतने भेदभाव के बाद वो खुद को इंडियन कैसे मान सकता है?
अपने फर्ज और जज्बात की लड़ाई के बीच अमन किसका साथ देगा? क्या सरकार नॉर्थ ईस्ट में शांति वार्ता में सफल होगी? क्या एडो इंडिया के लिए गोल्ड मेडल ला पाएगी? इन तमाम सवालों का जवाब आपको फिल्म देखने के बाद मिलेगा। और इन्ही जवाबो पर फिल्म आधारित है
Anek Movie Starcast
Name | अनेक |
Hero (नायक) | Ayushman khurana |
Heroine (नायिका) | Andrea Kevichusa |
villain | J. D. Chakravarthy |
Director | Anubhav Sinha |
Editor (संपादक) | Yasha Ramchandani |
Release Date | 27th May 2022 |
Genre | Socio Politics | Crime | Thriller |
Produced by | T Series |
Platform | Theaters |
Language (भाषा) | Hindi |
‘अनेक’ ने खराब ओपनिंग की
ऐसे में आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’ से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। पर खराब ओपनिंग ने चौंका दिया है। इसकी एक मुख्य कारण है और वह है फिल्म की कहानी। इसकी कहानी नॉर्थ-ईस्ट बेस्ड है। फिल्म के जरिए अनुभव सिन्हा ने उन राज्यों का मुद्दा उठाया है, जो कई साल से अलगाव की राजनीति का शिकार होते रहे हैं। आयुष्मान खुराना के सिवाय फिल्म में बाकी सभी कलाकार नॉर्थ ईस्ट के ही हैं। ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट में अब तक जितनी भी हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं, वो कुछ खास कमाई नहीं कर पाईं। हो सकता है ‘अनेक’ को वीकेंड पर कुछ फायदा मिले और कमाई कर सके।
Anek Movie 1st Day Collection in hindi
आयुष्मान खुराना की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन पूरी तरह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका । विश्लेषकों और प्रशंसकों को यह उम्मीद थी कि फिल्म लोगो को सिनेमाघरों में लाएगी और फिल्म के संवेदनशील मुद्दे पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और फिल्म अछि खासी चलेगी । मगर, ऐसा नहीं हुआ। 27 मई 2022ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ कमाए। ऐसा लग रहा था कि दर्शक लगातार सिर्फ कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 की ओर झुके हुए है।
आयुष्मान स्टारर फिल्म को प्रीबुकिंग के साथ शानदार प्रतिक्रिया भी नहीं मिली। प्रीबुकिंग से कुल संग्रह केवल रु 1.75 करोड़ हुए।
यह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन के आने का प्रतीक है
अभी तक अनेक ने 3 करोड़ की ली हे वैसे इस फिल्म से उम्मीद काम हे वीकेंड का लाभ इसे मिल सकता हे।
Anek Movie 2nd Day Collection in hindi
वीकेंड होने की वजह से फिल्म को इसका लाभ मिला हे और दूसरे दिन आयुष्मान खुराना की अनेक 5 करोड़ के अकड़े को छू लिया हे
Anek Movie 3rd Day Collection in hindi
coming soon
conclusion
तो दोस्तों आप को यह लेख Anek Movie Review and 1st Day Collection in hindi कैसा लगा हमे जरू बताये